HomeJaunpurमक्का एवं मिलेट्स में छिपा है सेहत का खजाना: रमेश चन्द्र

मक्का एवं मिलेट्स में छिपा है सेहत का खजाना: रमेश चन्द्र

मक्का एवं मिलेट्स में छिपा है सेहत का खजाना: रमेश चन्द्र

तेजस टूडे ब्यूरो
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को विकास खंड शाहगंज (सोंधी) के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार एवं राजकीय बीज भंडार रामनगर सुइथाकला में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरुद्धार योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां मक्का एवं श्री अन्न की सफल खेती के लिए किसानों को जागरूक किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि जनपद में मक्का के अच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत किसानों को मक्के की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ मक्का उत्पादन से अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
वर्तमान में जनपद में मक्के का कुल क्षेत्रफल 56757 हेक्टेयर, उत्पादन 135922 मैट्रिक टन, उत्पादकता 23.95 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। योजना के तहत मुख्य रूप से देशी मक्का, संकर मक्का के साथ-साथ जनपद में पॉप कार्न,स्वीट कार्न और बेबी कार्न की बढ़ती मांग को देखते हुए इन सभी प्रजातियों की उन्नत तकनीक प्रदर्शन, अनुदान पर संकर बीज वितरण, प्रचार प्रसार कार्यों को अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण, भ्रमण, ग्राम पंचायत, विकास खंड, जनपद स्तर, राज्य स्तर पर गोष्ठियों/कार्यशाला का आयोजन तथा मक्का प्रसंस्करण के अंतर्गत मेज सेलर एवं बेच ड्रायर मशीनों पर अनुदान सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने किसानों को मक्का की सफल खेती के छः मूल मंत्र, खेत का चुनाव, खेत की तैयारी,बीज का चुनाव, बुवाई की सही विधि, खर—पतवार नियंत्रण, कीट रोग नियंत्रण की विस्तार से जानकारी दिया।
उन्होंने श्री अन्य योजना अंतर्गत ज्वार, बाजरा, कोदो,रागी के उत्पादन एवं उपयोगिता की जानकारी देते हुये सेहत के लिए भोजन में सम्मिलित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह व संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि धर्मेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, डा. राकेश तिवारी, राजकुमार, प्रदीप कुमार, श्रीप्रकाश उपाध्याय सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read