Homeबरेलीसिरौली पुलिस का खेल, तस्कर को छोड़ ड्राइवर को भेजा जेल

सिरौली पुलिस का खेल, तस्कर को छोड़ ड्राइवर को भेजा जेल

सिरौली पुलिस का खेल, तस्कर को छोड़ ड्राइवर को भेजा जेल

नीरज यादव
ऑवला, बरेली। अफ़ीम तस्करों को पकड़कर जेल भेजने में भी सिरौली पुलिस ने बड़ा खेल कर दिया। तीन तस्करों में से एक को सांठगांठ कर छोड़ दिया उसके स्थान पर ड्राइवर को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आंवला से रामपुर, मुरादाबाद, रुद्रपुर आदि के लिए टैंकर चलते रहते हैं। सोमवार शाम सिरौली पुलिस ने एक टैंकर पर सवार होकर जा रहे तीन अफीम तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया था। उनके पास से क़रीब दो किलो अफीम बरामद होना बताया जा रहा था।

पुलिस ने टैंकर चालक समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। तभी से तस्कर को छोड़ने की डील शुरू हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने रामनगर के एक तस्कर को बड़ी डील कर छोड़ दिया और टैंकर चालक को अफ़ीम तस्कर बनाकर जेल भेज दिया है। यही नहीं पुलिस ने दो किलो अफीम के स्थान पर तीनों लोगों पर 360 ग्राम अफीम दर्शाकर जेल भेज दिया है। बाकी अफीम पुलिस ने पचा ली। सोमवार को दिन भर सिरौली से रामनगर तक यह चर्चा होती रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read