नीरज यादव ऑवला, बरेली। ऑवला से रामनगर चलने वाले ऑटो चालकों की चांदी कट रही है। ऑटो चालकों के मनमाना किराया वसूली से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने की स्थिति में यात्रियों ओर ऑटो चालकों के बीच तीखी झड़प होने की भी घटनाएं देखने को मिल रही है। ऑवला से रामनगर 12 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए इन दिनों यात्रियों को दुगना गुना भाड़ा देकर यात्रा करनी पड़ रही है।
पूर्व में जहां यात्रियों से रामनगर के लिए 10 रुपए किराया लिया जाता था। ऑटो चालकों की मनमानी के चलते ऑवला से रामनगर का किराया दुगना 20 रूपये कर दिया गया जिसका असर सीधे यात्री के पॉकेट पर पड़ रहा है। प्रतिदिन चलने वाली यात्री को ऑटो ही सहारा है इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए ऑटो चालक यात्रियों से 10 रुपए की जगह 20-30 रुपए किराया वसूला जा रहा है। एक ओर जहां यात्री ऑटो चालकों के रवैये से परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं इस मामले में प्रशासन अनजान बना बैठा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।