Homeग्रुरूग्रामपूर्वांचल भवन में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

पूर्वांचल भवन में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

पूर्वांचल भवन में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
इं. आरके जायसवाल
ग्रुरूग्राम। मारुति कुंज के पूर्वांचल भवन में पूर्वांचल जन कल्याण संघ मारुति कुंज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जहां जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सबसे पहले महासचिव एसपी साह एवं अध्यक्ष विनोद कुमार ने सभी के साथ मिलकर राधा कृष्ण, विद्यापति जी एवं प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद को पूजन एवं गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम का गुरुआत किया। इस मौक़े पर वार्ड नंबर 19 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमित भड़ाना, समाजसेवी इं. आरके जायसवाल, वरिष्ठ पूर्वांचल समाजसेवी छोटे लाल प्रधान, पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष संजय सिंह, प्रवासी एकता मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल, पूर्वांचल से पार्षद प्रत्याशी धर्मवीर पूर्वांचली, भाजपा नेता राजेश कुमार, राजेश चंद्र सिंह, समाजसेवी विनय कृष्ण, शिक्षाविद नीतीश जी, रंजीत गुप्ता, समेत सैकड़ों लोग शामिल हुये।
संस्थाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष हुए कार्यक्रम से इस बार और भी अधिक उत्साह लोगों में देखने को मिला। इस बार पिछली बार की तुलना में कई गुणा—अधिक संख्या में लोग उपस्थित होकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। भारी संख्या में लोगों की उत्साह के साथ उपस्थिति देखकर हम सभी संस्था के सदस्यों में ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा और इस प्रकार की उपस्थिति समाज के भाईचारे का शुभ संकेत है। श्री कुमार ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर सहयोग में शामिल महासचिव एसपी साह, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, संयोजक राहुल सौरभ, भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, धनंजय कुमार, बैजू चौधरी, सचिव अभय कुमार, संगठन सचिव सुभास सिंह, सांस्कृतिक सचिव सुजीत चौधरी, सत्येंद्र यादव, शशि भूषण सिंह, निखिलेश निखिल, सतीश पंडित, अरविंद कुमार, मुन्ना झा, पीके सिंह, जितेंद्र बाबा, सुमन मिश्रा, राम प्रवेश कुमार, आरके झा, अवधेश झा, रंजीत सिंह, पवन कुमार, विपिन सिंह आदि समेत सभी का आभार व्यक्त किया।
संस्थाध्यक्ष ने उपलब्धियों की विस्तार से उल्लेख किया तथा कहा कि मारुति कुंज का पूर्वांचल भवन सभी समाज के लिए हमेशा निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। कोई भी व्यक्ति इसका उपयोग बिना किसी भेदभाव एवं बिना किसी शुल्क के कर सकता है। वहीं समाजसेवी इं. जायसवाल ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर कहा कि “इसमें कोई संदेह नहीं कि इस तरह के आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही समाज के सभी वर्गों के लोग एकजुट होकर त्योहारों की खुशियाँ आपस मे बाँटते हैं।” कार्यक्रम में गायक रत्नेश तिवारी, सुष्मिता पाण्डेय, तनुश्री, पूनम पांडेय, मैथिल गायक सुशील राय आदि ने अपनी गायकी से शमा बांध दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read