HomeGorakhpurकोचिंग जाते छात्रा को परेशान करने वाला शोहदा गिरफ्तार

कोचिंग जाते छात्रा को परेशान करने वाला शोहदा गिरफ्तार

कोचिंग जाते छात्रा को परेशान करने वाला शोहदा गिरफ्तार

अजय जायसवाल
गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने नाबालिग छात्रा को परेशान करने और छेड़खानी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आलोक सिंह कुशीनगर के गांव टीकमपार का रहने वाला है। पुलिस ने उसे नीनाथापा छावनी क्रासिंग के पास से मंगलवार शाम 6 बजे पकड़ा। शाहपुर थाने के झरना टोला चौकी इंचार्ज नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी गोरखपुर के शाहपुर के झरना टोला के उचवा मोहल्ले में रहता है।

वह इलाके के ही एक 17 साल की छात्रा को अक्सर परेशान करता था। छात्रा 3 मार्च को करीब ढाई बजे कोचिंग जा रही थी। इस दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया। उसे परेशान करने लगा और छेड़खानी किया। जब छात्रा ने 1090 पर काल करना चाहा तो उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। साथ ही इज्जत खराब करने की धमकी देने लगा। छात्रा के पिता ने मंगलवार की शाम 4 बजे पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर छेड़खानी, पास्को और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर पुलिस न आरोपी को महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read