सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
पुलिस अधिकारी पर महिला पुलिसकर्मी से रेप करने का आरोप | #TejasToday

महाराष्ट्र। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा शादी का वादा कर बलात्कार करने का आरोप लगाए जाने पर एक पुलिस उपाधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अधिकारी ने बताया कि कथित घटना तब सामने आई जब एक 31 वर्षीय सहायक निरीक्षक ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर मध्य मुंबई में रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की बलात्कार, महिला का शीलभंग करने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
शिकायत के आधार पर अधिकारी ने बताया कि घटना तब की है जब अधिकारी मुंबई में पदस्थ था और महिला उनके अधीन काम करती थीं। घटना के वक्त आरोपी सहायक पुलिस आयुक्त था और वह अभी राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में उपाधीक्षक के पद पर तैनात है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








