Homeप्रादेशिकदोहरे हत्याकाण्ड के बाद इलाके में मचा रहा हड़कम्प | #TejasToday

दोहरे हत्याकाण्ड के बाद इलाके में मचा रहा हड़कम्प | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

दोहरे हत्याकाण्ड के बाद इलाके में मचा रहा हड़कम्प | #TejasToday

शिवमंगल अग्रहरि
मनिकपुर, चित्रकूट। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत निहीं चरैया ग्राम पंचायत के मजरा कोरड़िया गांव में गुरूवार को नाबालिग लड़के व लड़की की किसी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मृतक लड़की के चाचा ने बताया कि की उसका भाई रामराज कोल पुत्र छोटवा खेत में पानी लगाये था, पिता को खाना देने के लिए करीब 3 बजे उसकी 14 वर्षीय लड़की पार्वती खाना पहुंचाने खेत जा रही थी, उसके साथ कुछ दिन पूर्व त्योहार करने आई बड़ी बहन माया का 4 वर्षीय पुत्र विनोद भी अपनी मौसी के साथ चला गया था। पिता को खाना खिलाने के लगभग आधा घंटे बाद पार्वती भतीजे के साथ वहां से वापस चली आयी।

शाम को जब रामराज इंजन बन्द करके घर वापस लौट रहा था तो रास्ते मे झाड़ी से कराहने की आवाज सुनाई देने पर उसने जाकर देखा तो उसकी लड़की पार्वती मृत अवस्था में पड़ी थी और ससुराल मारकुंडी थाना क्षेत्र के नई बस्ती से आई बड़ी लड़की का लड़का विनोद घायल अवस्था में पड़ा कराह रहा था। यह देख रामराज सकते में आ गया और रोते हुए जोर-जोर गांव वालों को आवाज देने लगा। उसकी चिल्लाहट की आवाज सुन गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंच गए और मानिकपुर थाने में सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चौरसिया घटनास्थल पहुंचकर लड़के विनोद को सीएचसी मानिकपुर भेज दिया जहाँ पहुंचने पर लड़के की मौत हो चुकी थी। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर वापस कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं जांच में जुट गए।

पुलिस अधिकारी पर महिला पुलिसकर्मी से रेप करने का आरोप | #TejasToday

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को पुलिस की उपस्थिति में परिवार व गांव वालों ने लड़की का अन्तिम संस्कार किया व बच्चे के परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार नई बस्ती मारकुंडी मे किया। परिजनों ने सरकार व पुलिस के ऊपर विष्वास जताते हुए कहा कि हमें प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि अपराधी बचेगा नहीं, वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र मोहन शुक्ल ने पीड़ित परिवार से मिलकर बताया कि सरकार हर तरह से परिवार के साथ है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि जल्द ही घटना का खुलासा होना चाहिए। सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। जितेन्द्र मोहन शुक्ल ने परिवार को विश्वास दिलाया है कि अपराधी कोई भी हो कितना बड़ा अपराधी हो वह बख्शा नहीं जायेगा।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read