Homeकौशाम्बीशकुन ने वेटलिफ्टिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम किया...

शकुन ने वेटलिफ्टिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम किया रोशन

शकुन ने वेटलिफ्टिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम किया रोशन

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने अवगत कराया हे कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा वर्ष २०२२-२३ के राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, गौतम बुद्ध नगर में किया गया। उन्हांने बताया कि यह प्रतियोगिता दिनांक १३ मार्च से १५ मार्च २०२३ तक आयोजित की गई।

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के कौशांबी जनपद के ६ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें शकुन ने वेट लिफ्टिंग (५९ किग्रा०) में प्रथम स्थान व शार्टपुट थ्रो में द्वितीय स्थान एवं कुस्ती (५९ किग्रा०) में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शोभा देवी ने १५०० मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान तथा नमन कुशवाहा ने भाल फेक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। वही इस मामले में एएसपी समर बहादुर ने बताया कि एक युवक की कल कोखराज में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी जिसे सकुशल बरामद कर लिए गया है, जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read