Homeमहोबालू के प्रकोप से बचाव के लिए हीट वेव योजना: अपर जिलाधिकारी

लू के प्रकोप से बचाव के लिए हीट वेव योजना: अपर जिलाधिकारी

लू के प्रकोप से बचाव के लिए हीट वेव योजना: अपर जिलाधिकारी

लू के दुष्परिणामों से बचने का हो रहा प्रचार प्रसार
अनूप सिंह
महोबा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए बताया कि जनपद में लू के प्रकोप से बचाव हेतु सभी विभागों को हीट वेव योजना बनाये जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। तथा जनपद में समिति का गठन किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जनपद में लगातार हीट वेव के असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली मौत की रोकथाम के लिए सावधानियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। हीट वेव से बचाव हेतु कड़ी धूप में बाहर ना निकले खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के बीच में तथा जितनी बार हो सके पानी पियें प्यास ना लगने पर भी पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने, धूप से बचने के लिए गमछा टोपी, छाता, धूप का चश्मा जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें।

सफर में अपने साथ पानी रखें, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल ना करें, अगर आपका काम बाहर का है तो टोपी, छाते का इस्तेमाल जरूर करें और गीले कपड़े को अपने चेहरे पर और गर्दन पर रखें अगर आपकी तबीयत ठीक ना लगे या चक्कर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घर में बना पेय पदार्थ जैसे की लस्सी नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, आम का फल इत्यादि का सेवन करें‌। जानवरों को छांव में रखें ।

रात में खिड़कियां खुली रखें, ढीले कपड़े का उपयोग करें पानी से बार-बार नहाए। धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को ना छोड़े, खाना बनाते समय कमरे के दरवाजे की खिड़कियां दरवाजे खुले रखें, इससे हवा का आना-जाना बना रहे नशीले पदार्थ शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें, उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें, बासी भोजन न करें खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमिनियम पन्नी गत्ते इत्यादि से ढक कर रखें ताकि बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोका जा सके खिड़की व दरवाजों में काले पर्दे लगाकर रखना चाहिए।

स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, जानवरों वा पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला ना छोड़े जहां तक संभव हो घर में ही रहे तथा सूर्य के संपर्क से बचे, सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहे संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें। घर से बाहर अपने शरीर को कपड़े और टोपी से ढक कर रखें।

लू तापघात जानलेवा हो सकता है। इसके लक्षण शरीर का तापमान बढ़ने या पसीना ना आना, सिर दर्द होना, सर का भारीपन महसूस होना, त्वचा का सुखा या लाल होना, उल्टी होना, बेहोश हो जाना, मांसपेशियों में ऐंठन होने पर प्राथमिक उपचार लें। इससे प्राभावित व्यक्ति को ठण्डे स्थान पर ले जाएं, एंबुलेंस को फोन करें 108 या नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं अगर व्यक्ति बेहोश ना हो तो ठंडा पानी पिलाएं एवं गीले कपड़े रखें। जनपद में त्वरित कार्रवाई हेतु चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, अगनिशमन विभाग, पंचायतीराज विभाग के साथ साथ सभी विभागों ने तैयारी कर ली है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read