तम्बाकू निषेध दिवस पर मण्डल रेल चिकित्सालय में सेमिनार आयोजित

तम्बाकू निषेध दिवस पर मण्डल रेल चिकित्सालय में सेमिनार आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। वर्ष 1987 से हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में इस वैश्विक पहल का उद्देश्य तंबाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस -2025 की थीम है ‘उज्ज्वल उत्पाद, काले इरादे’ अपील को उजागर करना’, जो आकर्षक स्वाद और पैकेजिंग में आने वाले तंबाकू उत्पादों के छिपे खतरों को सामने लाने पर केंद्रित है। इसी क्रम में शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय स्थित मंडल रेल चिकित्सालय के वाह्य रोगी संकुल (ओपीडी) में एक जागरूकता सेमिनार अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रशासन डॉ. ललित सांगा की अध्यक्षता में किया गया। वरिष्ठ परामर्शदाता फिजिशियन डॉ. आरके मिश्रा ने तम्बाकू उपयोग के दुष्प्रभाव एवं उपस्थित लोगों को दूसरे लोगों को जागरूक करने की अपील की। डॉ. चंद्रशेखर झा, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अपने वक्तव्य में युवाओं को इसके भ्रामक और आकर्षक प्रचार से बचने की अपील की तथा तम्बाकू निषेध की सलाह दी। वक्तव्य के क्रम में डॉ. झा ने कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए उपस्थित समूह से प्रश्न भी पूछे तथा सही उत्तर देने वाले को ओआरएस की पैकेट उत्साहवर्धन के लिए दिया। उन्होंने हर उपस्थित व्यक्ति से तंबाकू उपयोग के दुष्प्रभाव के लिए जागरूकता की अपील की, साथ ही सेकेंडरी स्मोकिंग, पैसिव स्मोकिंग या सेकंड हैंड स्मोक की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ललित सांगा ने तंबाकू सेवन के खर्च को व्यर्थ बता कर उस धन को सदुपयोग की सलाह दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA