पेट्रोल पम्प के शुभारम्भ पर भण्डारे का हुआ आयोजन

पेट्रोल पम्प के शुभारम्भ पर भण्डारे का हुआ आयोजन

तेजस टूडे सं.
शरद अवस्थी
सलोन, रायबरेली। सलोन बाईपास स्थित नवीन इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प दलबहादुर कोरी फीलिंग स्टेशन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एक भव्य विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम जनमानस ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। विधायक अशोक कुमार कोरी ने फीता काटकर पम्प का शुभारंभ किया और स्थानीय जनता को बेहतर ईंधन सेवा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह नया पेट्रोल पम्प क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और ईधन की सुविधा सुलभ होगी। पेट्रोल पम्प के उद्घाटन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों और आगंतुकों ने प्रसाद का ग्रहण किया। भंडारे में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली। आयोजन में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA