पवन मिश्रा
कौशाम्बी। अपर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम ने अवगत कराया है कि जनपद कौशाम्बी, शान्ति-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यन्त संवेदनशील है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा 3 अक्टूबर से 8 नवम्बर तक आयोजित परीक्षा व आगामी पर्व-महाराजा अग्रसेन जयंती, दशहरा (महाअष्टमी), दशहरा (महानवमी), दशहरा (विजय दशमी), महर्षि बाल्मिकी जयंती, सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव जयंती, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, चित्रगुप्त जयंती, वीरांगना उदा देवी शहीद दिवस, छठपूजा पर्व, गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस एवं गुरू नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली आदि पर्वों को सकुशल व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाना है। उन्होंने बताया कि आसन्न राजनैतिक गतिविधियों के चलते यह आशंका है कि ऐसे अवसरों पर कतिपय साम्प्रदायिक, असामाजिक, गिरोह-बन्द एवं शरारती तत्व किसी भी स्थान पर किसी भी समय छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास कर सकतें हैं, जिसके चलते लोक परिशान्ति एवं लोक व्यवस्था सहित विधि व्यवस्था एवं जनसुरक्षा प्रभावित हो सकती हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।