HomeBiharआदिवासी महिला की धारदार हथियार से हत्या

आदिवासी महिला की धारदार हथियार से हत्या

आदिवासी महिला की धारदार हथियार से हत्या

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल थाना इलाके में एक आदिवासी महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। उसके गर्दन पर जख्म का निशान पाया गया है। पुलिस द्वारा बुधवार को एक कुएं से शव की बरामदगी की गयी है। मृतका की पहचान मुन्नी किस्कू पति शंकर हेंब्रम के रूप में हुई। वह गयघाट गांव की रहने वाली बताई गई है।
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची, जहां मामले की जांच पड़ताल की गई। पुलिस शव को बरामद कर कौआकोल लाया गया है। बताया गया कि महिला के गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए प्रहार के जख्म का निशान है। घटना के बारे में फिलहाल परिजन और पुलिस द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है।
वैसे, सूत्र बताते हैं कि महिला लकड़ी काटने की बात कह घर से तारकोल डैम के इलाके में जंगल की ओर निकली थी, जिसके बाद उसकी हत्या की गई। एक कुआं से उसका शव बरामद हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read