HomeTrendingगैर इरादतन हत्या के मामले में 4 वांछित गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के मामले में 4 वांछित गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के मामले में 4 वांछित गिरफ्तार

धर्मेन्द्र तिवारी

नसीराबाद, रायबरेली। स्थानीय पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह मामला ग्राम पूरे कुम्हारन मजरे कुढ़ा गांव का है। घटना बीते सोमवार की है। जहां सहन की जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई थी जिसमें इलाज के दौरान लालता प्रसाद की मृत्यु हो गई थी। मृतक की पत्नी संतोषा की तहरीर पर धारा 323/504/304 का अभियोग दर्ज किया गया है। इस मामले में राम कुबेर पुत्र राम अवध समेत चार लोगों को नामजद किया गया था। जहां बुधवार को उप निरीक्षक रितेश चौहान व उप निरीक्षक दयाशंकर ने अपनी टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र कुशवाहा, दीपक कुमार, संदीप निषाद, अनुज शर्मा के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे अवसान नहर की पुलिया के पास उक्त प्रकरण के वांछित राम कुबेर पुत्र स्व. अवधराम, बब्लू उर्फ रामनारायण राम दयाल पुत्र रामकुबेर, नन्कऊ उर्फ रामबहादुर पुत्र अवध राम समस्त निवासीगण ग्राम पूरे कुम्हारन मजरे कुढ़ा थाना नसीराबाद रायबरेली को धर दबोचा। इस बावत प्रभारी निरीक्षक राम लखन पटेल ने बताया कि मु.अ.सं. 343/2023 धारा 323, 504, 506, 304 भादवि के मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को आला चोट समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read