HomeAyodhyaशराबियों से भरी स्कार्पियो खम्भे से टकराई, जलकर हुई राख एवं चालक...

शराबियों से भरी स्कार्पियो खम्भे से टकराई, जलकर हुई राख एवं चालक की गयी जान

शराबियों से भरी स्कार्पियो खम्भे से टकराई, जलकर हुई राख एवं चालक की गयी जान

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद के प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग पर नशे में धुत्त स्कार्पियो सवार लोगों ने अनियंत्रित स्कार्पियो को खंभे से टक्कर मार दी जिससे स्कार्पियो में आग लग गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कार्पियो सवार सभी नशे में धुत थे। रफ्तार अधिक होने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। स्कार्पियो विश्वनाथगंज से भुपियामऊ की ओर जा रही थी। स्कॉर्पियो में जैसे ही आग पकड़ा तभी शोर-शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। डिवाइडर से टकराते हुए ट्रांसफार्मर लगे खंभे में टकराई स्कॉर्पियो और धू-धू जलकर हो गई राख।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जल रही स्कार्पियो को बुझाया। मौके पर पहुंचे शनिदेव चौकी इंचार्ज उमाशंकर सिंह अपने हमराहियों के साथ ने घायलों को भेजा जिला अस्पताल। हादसे में चालक विनोद पटेल (32) निवासी भरतपुर सराय मुरार सिंह की मौके पर हुई मौत। वहीं घायल विशाल पटेल (32) व आशीष पटेल (28) और संदीप पटेल (26) निवासी संसारपुर कोट का पुरवा जिला अस्पताल के लिए भेजे गये। यह मामला देल्हूपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग रंगौली अपना ढाबा के समीप देर रात्रि का है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

a

Must Read