HomeGorakhpurसंघ प्रमुख मोहन भागवत 19 को हथियाराम मठ आयेंगे

संघ प्रमुख मोहन भागवत 19 को हथियाराम मठ आयेंगे

संघ प्रमुख मोहन भागवत 19 को हथियाराम मठ आयेंगे

पूजा—पाठ के कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग, 24 घण्टा रहेगा प्रवास
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। सिध्दपीठ हथियाराम मठ के पीठाधी पति प्रातः स्मरणीय पूज्य पाद भवानी नंदन यति जी महाराज ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सिद्धपीठ हथियाराम मठ में बुढि़या माई की कृपा से आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है जिसके चलते साधू-संत महामंडलेश्वर भी यहां पर प्रवास करते आ रहे हैं। इसी क्रम में 19 जुलाई दिन बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवेक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी आ रहे हैं जो चतुर्मास महायज्ञ में पूजा—पाठ करेंगे।

इसके बाद नौ ग्रह वाटिका की स्थापना कर पौधा लगाएंगे। उक्त अवसर पर अक्षय वट, चंदन, रुद्राक्ष आदि अनेक दुर्लभ प्रजाति के पौधरोपण किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि सन्यासी धर्म में विदेश यात्रा, राजनैतिक पद पर कार्य करने की एकदम मनाही है, इसलिए वह कभी भी राजनीति में नही आएंगे और न ही कोई चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को संघ प्रमुख पूजा—पाठ के बाद कुछ समाजसेवियों को सम्मानित करेंगे और श्रद्धालुओं को सम्बोधित भी करेंगे। संघ की ओर से जारी प्रोटोकाल के अनुसार सरसंघचालक डा. मोहन जी भागवत 19 जुलाई को प्रात: 9:30 बजे वाराणसी लंका कार्यालय से हथियाराम मठ के लिए प्रस्थान करेंगे।

सवा 11 बजे मठ पहुंचकर 11:30 बजे से 12 बजे तक दर्शन-पूजन करेंगे। 12 से 12:30 बजे से पूज्य गुरु जी से वार्तालाप करेंगे। इसके बाद भोजन और विश्राम करेंगे। 4 बजे से रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लेंगे। 4:45 पर मंचीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 8:30 बजे भोजन कर विश्राम करेंगे। 20 जुलाई को 7:30 बजे प्रात: नौ ग्रह वाटिका पूजन, सवा आठ बजे जलपान कर प्रस्थान करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read