HomeTrendingबौद्ध कथा के आयोजन के दौरान बधारी कला गांव पहुंची सपा की...

बौद्ध कथा के आयोजन के दौरान बधारी कला गांव पहुंची सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान

  • बौद्ध कथा के आयोजन के दौरान बधारी कला गांव पहुंची सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान

तेजस टूडे ब्यूरो
जयचन्द्र
कासगंज। जनपद के सहावर तहसील क्षेत्र के बधारी कला गांव में बौद्ध कथा का आयोजन हो रहा है। इस दौरान सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व सहावर की पूर्व चेयरपर्सन जाहिदा सुल्तान बधारी कला गांव पहुंची जहां सर्व प्रथम उनका फूल माला पहनाकर ग्रामीणों ने स्वागत किया। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने इस दौरान मंच पर बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही आयोजनकर्ताओं की सराहना करते हुए बौद्ध कथा वाचक पूजा गौतम का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर रामेश्वरम गौतम, कैलाश चंद्र महावीर सिंह, रामबाबू, मानपाल, अमोल गौतम, अवनीश गौतम, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read