HomeJaunpurहै नमन उसको जो देश के लिये कुर्बान हुयेत्र...

है नमन उसको जो देश के लिये कुर्बान हुयेत्र…

है नमन उसको जो देश के लिये कुर्बान हुयेत्र…

देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का हो रहा अपमान
शहीद स्तम्भ के पास लगा है कूड़ों का अम्बार, जिम्मेदार बेखबर
तेजस टूडे ब्यूरो
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। भारत के स्वतंत्रता इतिहास में अनगिनत ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपनी आहुति देकर देश को आजाद कराया। शहीदों के इतिहास में कुछ नाम चर्चित हुए तो कुछ गुमनाम रहे पर देश का बच्चा-बच्चा अपनी मातृभूमि के लिए शहीद वीर सपूतों को न सिर्फ अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, बल्कि शहीदों के शौर्य पराक्रम को सुन गौरवान्वित महसूस करते हैं। जरा सोचिए, उनकी याद में बना शहीद स्तंभ की स्थित अगर जीर्ण—शीर्ण होने के साथ ही अगल बगल कूड़ों का अंबार लगा हो तो आप क्या कहेंगे?हम बात कर रहे केराकत मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित मुफ्तीगंज बाजार के बीचों बीच महात्मा गांधी के चबूतरे के समीप बने शहीद स्तंभ की जिसकी दयनीय स्थिति को देख हर भारतवासी का कलेजा सिहर उठेगा। आलम यह है कि शहीद स्तंभ से महज कुछ ही दूरी पर कूड़ों का अंबार लगा हुआ है जिसको स्थानीय लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी नजरंदाज करते दिख रहे हैं जबकि शहीद स्तंभ को लेकर हर वर्ष अखबारों में खबर प्रकाशित होती रहती है। बाबजूद इसके भी जिम्मेदार पूरी तरह से बेखबर नजर आते हैं। विडंबना तो देखिए शहीद स्तंभ जौनपुर मुख्यालय व केराकत तहसील के मुख्य मार्ग से कुछ ही दूरी पर बना हुआ है। इसी मार्ग से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आना—जाना लगातार लगा रहता है। मगर किसी का भी ध्यान शहीद स्तंभ के पास लगे कूड़ों के ढेर पर इनायत नहीं होती है जो अपने आपमें बड़ा सवाल खड़ा करता है। आखिर कब शहीद स्तंभ को मिलेगा कूड़ों की ढेर से निजात? क्या तीनों रणबांकुरो की शहादत इतिहास में अतीत बनने के कगार पर है? आखिर कब जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को समझ शहीद स्तंभ का कराएंगे कायाकल्प?

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read