सेण्ट एन्जनीज के वार्षिकोत्सव में सैफ हसनैन किये गये सम्मानित
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। राजाजीपुरम् स्थित सेंट एन्जनीज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह सन फेस्ट धूमधाम से मनाया गया जहां समाजसेवी सैफ हसनैन को उनके सामाजिक कार्यों के लिये सम्मानित किया गया। सैफ हसनैन समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर के निवर्तमान नगर सचिव है। उनके सामाजिक सरोकारों के लिये सेंट एन्जनीज की प्रबन्धक तरू सक्सेना ने सैफ हसनैन को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर सैफ जी ने बच्चों को जीवन में सफलता के मूल मंत्र देते हुये कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। जीवन में सफलता केवल कठिन परिश्रम से ही मिलती है। इस अवसर पर उन्होंने प्रबन्धक तरू सक्सेना सहित रूही सक्सेना का आभार व्यक्त करते हुये बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











