HomeJaunpurडा. रत्नप्पा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: राज्यमंत्री

डा. रत्नप्पा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: राज्यमंत्री

पद्मश्री डा. रत्नप्पा कुम्भार की 116वीं जयन्ती धूमधाम से मनी
जौनपुर। महाराज दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति जौनपुर के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय संविधान निर्माण सभा के सचिव एवं पद्मश्री डा. रत्नप्पा कुम्भार (प्रजापति) जी की 116वीं जयन्ती सोमवार को समारोहपूर्वक मनायी गयी। यह आयोजन नगर के रिवर व्यू के सभागार में मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, डा. आरके चक्रवर्ती नेत्र सर्जन लखनऊ और अजीत प्रजापति सदस्य माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि डा. रत्नप्पा जी ने देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान दिया था जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इसी क्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये डा. रत्नप्पा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जनार्दन प्रजापति प्रमुख दक्ष आर्मी, चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति, मुन्ना लाल प्रजापति, अध्यक्ष बसन्त प्रजापति, उपाध्यक्ष संतोष प्रजापति, नगर अध्यक्ष डा. आरके चित्रवंशी, डा. महेन्द्र प्रजापति जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी जौनपुर, अरूण प्रजापति जिला सचिव समाजवादी पार्टी, पवन प्रजापति, मोहित प्रजापति छात्र नेता टीडी कालेज, मोहन लाल प्रजापति, राम पलट प्रजापति, विजय प्रजापति, सुशील प्रजापति, अनिल प्रजापति सभासद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक महेन्द्र प्रजापति ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

——इनसेट——
स्वजातीय बन्धुओं ने राहुल प्रजापति को बनाया जिलाध्यक्ष
धर्मेन्द्र प्रजापति को दी गयी महासचिव की जिम्मेदारी
जयन्ती समारोह में उपस्थित जनसमूह के बीच युवा पत्रकार राहुल प्रजापति को प्रजापति समाज का जिलाध्यक्ष चुना गया। साथ ही धर्मेन्द्र प्रजापति को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। वहीं नवचयनित जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति ने कहा कि समाज के पुरोधा जनों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी कर्मठता एवं ईमानदारी के साथ करूंगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read