Homeचंदौलीआरपीएफ ने बुजुर्ग महिला को परिजन से मिलाया

आरपीएफ ने बुजुर्ग महिला को परिजन से मिलाया

आरपीएफ ने बुजुर्ग महिला को परिजन से मिलाया

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। आरपीएफ के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से सूचना प्राप्त हुआ कि एक बुजुर्ग महिला जिनका उम्र 62 वर्ष है जो गाड़ी 12369 अप में हावड़ा से देहरादून तक की यात्रा अपने परिजन के साथ कर रही थी।जो कहीं रास्ते मे स्टेशन पर उतर गई हैं। शिकायतकर्ता द्वारा उक्त बुजुर्ग महिला का फ़ोटो भेजकर खोजबीन हेतु आग्रह किये जाने पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा उप निरीक्षक मुकेश कुमार को निर्देश देकर खोजबीन हेतु लगाया गया। आदेशनुसार रेसुब पोस्ट डीडीयू के उप निरीक्षक मुकेश कुमार साथ स्टाफ द्वारा उक्त बुजुर्ग महिला नीलम देवी पत्नी स्वर्गीय श्वेत कमल शर्मा निवासी मालदहिया टोला मोकामा थाना मोकामा, जिला पटना (बिहार) जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी को प्राप्त फोटो के साथ स्टेशन परिसर में खोजबीन किये जाने पर उक्त बुजुर्ग महिला डीडीयू जं के प्लेटफार्म संख्या 3-4 के हावड़ा छोड़ पर अकेली बैठी मिली। पूछने पर नाम नीलम देवी बताई। जिसके बाद उक्त महिला को रेसुब पोस्ट डीडीयू पर लाया गया और सुरक्षित ऑन ड्यूटी महिला स्टाफ की देखरेख में रखा गया एवं इसकी सूचना उसके परिजन को मोबाईल पर दीं गई। जिसके बाद उसके परिजन के आरपीएफ पोस्ट ओर आने व बरामद महिला की पहचान कर आने साथ ले जाया गया। परिजन द्वारा आरपीएफ द्वारा किये गए प्रयास के लिए अपना आभार प्रकट किये। उक्त महिला की खोजबीन कर बरामदगी करने वालों में उप निरीक्षक मुकेश कुमार, अर्चना मीना, प्रधान आरक्षी आरसी यादव, आरक्षी पार्वती शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read