बारिश के बाद सड़कें लबालब, कालोनी से लेकर सड़क तक में जलभराव
पेड़ से लेकर होर्डिंग तक गिरे, बिजली ने भी किया परेशान
शुभम जायसवाल
लखनऊ। बारिश की वजह से रविवार को एक फिर लखनऊ की सड़कें लबालब हो गई। बारिश ने नगर निगम, एनलडीए और लोक निर्माण विभाग की तरफ से बनाई गई सड़कों की पोल खोल दी। बारिश की वजह से लोगों का जन- जीवन पूरी तरह से अस्त- व्यस्त हो गया। इस दौरान कई इलाकों में बिजली कटौती भी रही। बारिश की वजह से लेसा में फॉल्ट की संख्या बढ़ गई। पूरे दिन में 50 से ज्यादा इलाकों में पानी भर गया। पकरी का पुल, फैजुल्लागंज, जानकीपुरम विस्तार, ईस्माइलगंज, आलमबाग, अलीगंज, विकास नगर, ठाकुरगंज, गोमती नगर विस्तार, पारा समेत कई इलाकों में लोग जलभराव से परेशान रहे।













