Homeम​​थुरारिजर्व पुलिस बल ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

रिजर्व पुलिस बल ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

रिजर्व पुलिस बल ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

आरके धनगर
मथुरा। 16वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने रांची बांगर मथुरा, स्थित अपने मुख्यालय में शुक्रवार को अपना 59वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर वाहिनी के कमाण्डेन्ट सुरेश कुमार (पीएमजी) ने सर्वप्रथम वाहिनी के शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की तथा क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली। कमाण्डेन्ट ने सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को वाहिनी के स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दी एवं वाहिनी के बहादुरी एवं वीरतापूर्ण कार्यों के गौरवमयी इतिहास के बारे में बताया कि 16 वीं वाहिनी की स्थापना 01 दिसम्बर 1964 को किशनगढ़, राजस्थान में हुई थी। विगत 59 वर्षो में वाहिनी की तैनाती देश के विभिन्न संवेदनशील राज्यों जैसे- इन्डो-पाक सीमा, जम्मू एवं कश्मीर, नागालैण्ड, आसाम, पंजाब एवं मणीपुर मे हुई, जहां पर जवानों ने बहादुरी से अपनी डियुटीयों का निर्वाहन किया जिसके फलस्वरुप जम्मू एवं कश्मीर में तैनाती के दौरान वाहिनी को वर्ष 2004-05 एवं 2006-07 के लिए दो बार सर्वोच्च परिचालनिक बटालियन ट्रॉफी से नवाजा गया। वर्तमान में वाहिनी की 04 कम्पनियां श्रीकृष्ण जन्म स्थान व शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा की सुरक्षा में तैनात हैं एवं 03 कम्पनियां देश के विभिन्न राज्यों में शान्ति व्यवस्था, चुनाव व जम्मू और कश्मीर में श्रीअमरनाथ यात्रा जैसी डियूटीयों का निर्वाहन कर रही है। डेयरी फार्म स्थित कैम्प के मैदान में इस अवसर पर अन्तर समवाय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फाइनल मुकाबला मुख्यालय एवं संयुक्त समवाय के बीच में खेला गया, जिसमें संयुक्त समवाय विजयी हुई। संध्या काल में रांची बांगर स्थित वाहिनी मुख्यालय में सांस्कृितिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ कमाण्डेन्ट सुरेश कुमार (पीएमजी) 16 बटा. एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमति नीरज बाला कमान्डेन्ट नॉर्दन सेक्टर दिल्ली के कर कमलों द्वारा किया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरान्त प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरित किये गये एवं बड़े खेल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह चौहान (द्वितीय कमान अधिकारी), दीपक कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), देवेन्द्र सक्सेना (उप. कमा.), अखिलेश कुमार (सहा.कमा.), तरूण कुमार मीणा (सहा. कमात), सुनील कुमार (सहात कमा.), राकेश कुमार (सहा. कमा.) व बल के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read