Homeबदायूंसात अप्रैल तक प्रेषित की जा सकेंगी आरक्षण सम्बंधी आपत्तियाँ

सात अप्रैल तक प्रेषित की जा सकेंगी आरक्षण सम्बंधी आपत्तियाँ

सात अप्रैल तक प्रेषित की जा सकेंगी आरक्षण सम्बंधी आपत्तियाँ

अंकित सक्सेना
बदायूं। नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 की तैयारियों के सम्बंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार व राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक में अवगत कराया गया कि 1 अप्रैल 2023 को संक्षिप्त पुनरीक्षण के उपरान्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रकाशन के उपरान्त सूची उपलब्ध कराई जाएगी।

डीएम ने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद हेतु आरक्षण से सम्बंधित विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है, इसमें 6 अप्रैल तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष सम्बंधी आपत्तियाँ निदेशक स्थानीय निकाय लखनऊ को तथा सदस्य सम्बंधी आपत्तियाँ स्थानीय स्तर पर प्रेषित की जाएंगी।

वार्ड सदस्यों के आरक्षण के सम्बंध में यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो तो जिलाधिकारी को सम्बोधित करते हुए अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 7 दिवस के भीतर प्रस्तुत की जा सकती है। केवल उन्ही आपत्तियों पर विचार किया जाएगा जो निर्धिरित अवधि पर जिलाधिकारी कार्यालय को प्राप्त होंगी। इस अवसर पर जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ0 प्रमेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read