स्वस्थ रहने के लिये नियमित व्यायाम जरूरी: जनपद न्यायाधीश
जिला जज ने डीएम व एसएसपी के साथ कारागार का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल ने जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ती संग संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कारागार परिसर में नव निर्मित ओपन जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया।
साथ ही कहा की स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ एवं सुंदर विचारों का वास होता है। महिला कैदियों को भी सुझाव देते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम अनिवार्य रूप से करें, नियमित व्यायाम करने से हम जहां अपने आप को स्वस्थ रख सकेंगे। वहीं अनेकों बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ बैरक में निरूद्ध महिला कैदियों से बात करते हुये उन्हें प्राप्त हो रही सुविधाओं की जानकारी लिया। उन्होंने उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया एवं बीमार होने पर प्रॉपर ईलाज मिलने के सम्बन्ध में जानकारी लिया। निरूद्ध महिला बंदियों द्वारा बताया गया कि बीमार होने पर डॉक्टर द्वारा उनका ईलाज किया जाता है। उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों को गुब्बारे, चॉकलेट एवं स्नैक्स वितरित कर उनके साथ प्यार दुलार किया।
जनपद न्यायाधीश ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण के दौरान कारागार में बनी सब्जी एवं दाल को देखा एवं उसकी गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। पाकशाला का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ सफाई के पुख्ता इंतजामात करने के भी निर्देश दिए। इसके उपरान्त उन्होंने कारागार में बने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से उनके ईलाज के संबंध में जानकारी ली एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराये जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने वृद्ध बंदियों से भी वार्ता की एवं उनसे कहा कि यदि उन्हें इलाज अथवा अन्य किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह उन्हें बतायें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बरसात के मौसम के दृष्टिगत समस्त बंदियों को संचारी रोगों से बचाये जाने के इंतजामात किये जाने उन्हें प्राथमिकता से किया जाय। साथ ही उन्होंने कारागार में फॉगिंग कराए जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीएमओ डॉ सुधाकर पाण्डेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार, कारपाल प्रदीप कश्यप, उप कारपाल मोनिका सचान, जेल चिकित्सक डॉ राम स्वरूप श्रीवास्तव सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















