मान्यता प्राप्त स्कूलों को नहीं किया जायेगा परेशान: बीएसए
नीरज यादव
बरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली डा. विनय कुमार ने कहा कि जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के विरुद्ध अभियान चल रहा है उनके अधीनस्थ मान्यता प्राप्त स्कूलों को परेशान नहीं किया जाएगा। यह आश्वासन बीएसए ने मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे स्कूल संचालकों को दिया।

बीएसए की सहमति के बाद प्रदेशाध्यक्ष ने मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालकों से अनुरोध किया कि वे स्कूल के मान्यता पत्र, विद्यालय में संचालित कक्षाएं, अध्यनरत छात्र-छात्राओं का कक्षावार विवरण, अग्निक्षमक सिलैंडर का विवरण तथा विद्यालय का नजरी नक्शा तैयार रखें और निरीक्षण करने पंहुचे अधिकारी को उपलब्ध करा दें। इसके अतिरिक्त अन्य सूचनाएं देना आवश्यक नहीं है। ज्ञापन देते समय प्रदेश पदाधिकारीगण अध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, संगठन मन्त्री अभिषेक द्विवेदी,आड़ीटर संजय पौल, कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरखिया, मन्त्री राकेश विक्रम सक्सेना के अतिरिक्त प्रमुख रूप से महेन्द्र पाल,आर के सक्सेना, रूपेश चन्द्र, कुल भूषण आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















