बाबा के राज्य में थानों में हो रहे दुष्कर्म, न्याय मांगने पर चल रहा बुलडोजर: अखिलेश
बाबा के राज्य में थानों में हो रहे दुष्कर्म, न्याय मांगने पर चल रहा बुलडोजर: अखिलेश
आजमगढ़। फूलपुर के पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव की माता और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा की पत्नी को श्रद्धांजलि देने मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आजमगढ़ पहुंचे। सबसे पहले वह फूलपुर स्थित पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे जहां उनकी माता दुलारी देवी को श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद वह सीधे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के गद्दोपुर स्थित आवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी को श्रद्धांसुमन अर्पित किया। इसके बाद मीडिया से वार्ता के दौरान भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि आज राशन हटा लो तो भारत की हालत श्रीलंका से भी खराब होगी।
यूपीएसआई की भर्ती निकाली उसमें भारी घोटाला हो गया। इन लोगों द्वारा टेक्नालोजी से भी छेड़छाड़ की जा रही है। सरकार की ओर से पुलिस को पूरी छूट दे दी गई है। जिसका परिणाम है कि पुलिस बेलगाम हो गई है। लोगों के न्याय मांगने पर उनके घर बुलडोजर चल रहा है।
थानों में न्याय मांगने पहुंच रही पीड़िता के साथ दुष्कर्म हो रहा है। लोगों के घरों में बुलडोजर चलवाया जा रहा है लेकिन अभी कल ही सीएम ने जिस अस्पताल का उद्घाटन किया वह भी गैरकानूनी है क्या उस पर बुलडोजर चलेगा। इन्होंने एक नारा दिया था वन नेशन, वन राशन कहीं ऐसा न हो कि यह नारा एक देश एक पूंजीपति न हो जाए। क्योंकि हम सवालों में उलझे रहें और देश ऐसी दिशा में नजर आ रहा हो जो एक देश और पूंजीपति ही नजर आए।
ज्ञानवापी प्रकरण भाजपा की साजिश: अखिलेश
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी प्रकरण के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है, यह भाजपा की साजिश है। यह सभी उनके सहयोगी हैं, जो समय-समय पर निकलकर नफरत को फैलाते हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कहा है कि किसी भी पुरानी चीज से छेडछाड़ नहीं होगी, लेकिन महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा न हो इसलिए इस तरह के मुद्दे भाजपा उठाती है।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, डॉ. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, आलमबदी, बेचई सरोज, रमाकांत यादव, एचएन पटेल, पंकज राजभर, पूजा सरोज आदि उपस्थित थे।
साभार
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।