रेबेका पाल को भाजपा महिला मोर्चा में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से महिला कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में पूरनपुर निवासी रेबेका पाल को भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पति अमन वाल्मीकि, नगर उपाध्यक्ष भाजपा पूरनपुर नगर मंडल एवं पूर्व सभासद ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। अमन वाल्मीकि ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने रेबेका पाल पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरेंगी। वह महिलाओं को संगठन से जोड़ने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ संगठन और समाज के प्रति सेवा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।











