HomeTrendingनैनो उर्वरकों के प्रति किसानों को किया गया जागरूक, 55 किसानों ने...

नैनो उर्वरकों के प्रति किसानों को किया गया जागरूक, 55 किसानों ने लिया प्रशिक्षण

  • नैनो उर्वरकों के प्रति किसानों को किया गया जागरूक, 55 किसानों ने लिया प्रशिक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। इफको की ओर से जनपद पीलीभीत की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं उनके लाभों को लेकर किसान जागरूकता सभा का आयोजन हुआ। इसमें करीब 55 किसानों ने प्रतिभाग कर आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष आमोद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार एवं समिति सचिव श्रीकांत वर्मा रहे। इफको बरेली मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक यशवीर सिंह ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक और नैनो कॉपर के उपयोग एवं उनकी प्रयोग विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही कहा कि नैनो उर्वरकों का संतुलित और अनुशंसित प्रयोग बेहतर पोषक तत्व प्रबंधन तथा खेती की लागत नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। किसानों को मिट्टी की जांच और फसल की आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
इफको पीलीभीत के क्षेत्र अधिकारी दीपक चौधरी ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को टिकाऊ बनाया जा सकता है। स्वस्थ पर्यावरण और बेहतर कृषि व्यवस्था के लिए किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करनी चाहिए। इस दौरान समिति अध्यक्ष आमोद कुमार और प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने भी अपने कृषि अनुभव साझा किए। उन्होंने गन्ने की फसल में नैनो उर्वरकों के प्रयोग से जुड़े अनुभव बताते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में किसानों को नैनो डीएपी से गेहूं के बीज उपचार का ट्रे डेमो भी कराया गया। प्रदर्शन के माध्यम से बीज उपचार की प्रक्रिया समझाई गई। किसानों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

 

 

Must Read