Homeसन्त कबीर नगर12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे अधिवक्ता

12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे अधिवक्ता

12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे अधिवक्ता

कार्रवाई न होने तक जारी रहेगा धरना, एसडीएम को दिया ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं ने अनैतिक व अवैधानिक तरीके से दान में मिली भूमि पर उप निबंधन कार्यालय बनाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने 12 सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कार्रवाई की माग किया है कार्रवाई न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी भी दिया है। धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि उप निबंधन कार्यालय भवन तहसील परिसर में बनाया जाए तहसील के स्थापना से कार्यालय किराए के भवन में संचालित हो रहा था ।यहां से हटाकर कार्यालय बाढ़ शरणालय में संचालित हुआ। फिर तहसील परिसर में निबंधन कार्यालय बनने के बाद भी वहां शिफ्ट नहीं किया गया। जबकि कार्यालय को शिफ्ट करने का आदेश भी हो चुका है लेकिन बाढ़ सरणालय से हटकर तहसील परिसर में अभी तक कार्यालय शिफ्ट नहीं किया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि दान में दी हुई भूमि विवादित है इस पर स्थगन आदेश भी पारित है। दानदाता ने 28 गुणे 190.5 फुट भूमि दान किया है और दानदाता की सिविल कोर्ट से स्थगन आदेश भी लिया है। खातेदार अनुसूचित जाति का है अधिवक्ताओं का कहना है कि उक्त विषयों की जानकारी डीएम को दिया गया डीएम में एडीएम से जांच कराए जाने का आदेश भी पारित किया एडीएम ने एसडीएम से जांच करा कर आख्या मांगी एसडीएम धनघटा ने स्पष्ट रूप से अपने रिपोर्ट में लिखा है कि दान की भूमि में निर्माण न हो। फिर भी डीएम, एडीएम ने एसडीएम का ट्रांसफर कर दान की भूमि में निर्माण शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर हम लोगों की बातों को नहीं माना गया कि तो मजबूर होकर हम लोगों को बृहद आंदोलन छेड़ना मजबूरी होगी। उनका कहना है कि धरना प्रदर्शन हम लोगों की मांग की पूरी होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर विशम्भरनाथ, लाल शरण सिंह, केशव पाठक, सुनील पांडेय, हरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, उमेश सिंह, गंगाराम प्रजापति, दिलीप राय, उदयभान, राधेश्याम मौर्य आदि मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read