HomeJaunpurरामपुर पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार, लूट के रूपये बरामद

रामपुर पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार, लूट के रूपये बरामद

रामपुर पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार, लूट के रूपये बरामद

तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने एक वांछित लुटेरे को सोमवार की सुबह गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया है। पुलिस ने उसकी जामा तलाशी के बाद लूट के 2220 रूपए उसकी जींस के पैंट से बरामद करने का दावा किया है। बताया गया कि रामपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर देवानंद रजक सोमवार की सुबह 10:30 बजे बरसठी रोड पर पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी सूचना मिली कि एक लूट का वांछित व्यक्ति कहीं भागने की फिराक में भदोही जाने के लिए पैदल जा रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए इंस्पेक्टर देवानंद ने मयफोर्स सेमूही मोड़ के पास घनावीर बाबा मंदिर के सामने पहुंचकर उसकी घेराबंदी किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी ली गई तो पहने गए जीन्स पैन्ट के अगली जेब से कुल 2220 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में अपना नाम जितेन्द्र सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी आलमगंज (बल्लूपुर) थाना बरसठी जनपद जौनपुर बताया। बरामद रुपये के सम्बन्ध में पूछने पर पुलिस को बताया कि एक महीने पहले मैं तथा विकास सिंह ने गोरापट्टी से एक लड़की से उसका सोने का चैन झपटमारी कर ले लिया था जिसको मैने राह चलते एक व्यक्ति को 15,000 रुपए में बेच दिया था। उसी में से बचा हुआ यह 2220 रुपया है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत में लेकर लिखा पढ़ी के बाद चालान न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी के दौरान सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह, हेड कांस्टेबल सूरज सिंह, महेंद्र सिंह आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read