963171
आग की लपटों को देखकर पशुपालक और ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक चार गोवंश बुरी तरह से झुलस गये। इस घटना में दो साल की दो बछियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गायों की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पशुपालक को इस आग में पशुधन की हानि उठानी पड़ी और उसका रखा भूसा और अनाज जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों को दी गई है।





