HomeJaunpurपुलिस की छापेमारी में प्रतिबंधित मांस के साथ दो महिला सहित तीन...

पुलिस की छापेमारी में प्रतिबंधित मांस के साथ दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस की छापेमारी में प्रतिबंधित मांस के साथ दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भटौली गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश का सिर और 15 किलो मांस बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया और मवेशी काटने का औजार भी बरामद किया।जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा अपराह्न 3 बजे गांव में सुरेश उर्फ नाटे के घर छापा मारकर एक गोवंश का सिर, 15 किलो मांस सहित जानवर काटने का औजार बरामद किया। छापेमारी के बाद मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर बरामद मांस का नमूना लेने के साथ ही जांच पड़ताल हेतु फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने छापेमारी कर जहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं कुछ अन्य मौके से फरार हो गए। प्रतिबंधित मांस को मिट्टी की खुदाई करवाकर गड्ढे में ढक दिया गया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर छापे की कार्यवाही की गई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read