क्षमता एवं सामर्थ्य प्रदर्शित करने की होड़ में व्यर्थ किया जा रहा अन्न: मंजू शर्मा
जयपुर सांसद ने कार्यकारिणी को बधाई देते हुये सर्वश्रेष्ठ कार्य का बताया मार्ग
अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा की जयपुर ईकाई के प्रतिनिधियों ने की बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
विजय जायसवाल
जयपुर। अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा की जयपुर ईकाई के प्रतिनिधियों की बैठक आमेर रोड स्थित एक होटल में हुई जहां राष्ट्रीय पदाधिकारियों के रूप में जयपुर निवासी संरक्षक पूरन चंद झरीवाल के साथ कार्यकारी अध्यक्ष लोकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी विजय जायसवाल, संगठन सचिव सुनील साईवाल, प्रचार सचिव महेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
वहीं प्रादेशिक पदाधिकारियों में जयपुर निवासी प्रभारी लोकेश जायसवाल, महामंत्री वेद प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, राम अवतार जायसवाल, भगवान दास जायसवाल, राजकुमार वर्मा, नारायण जायसवाल, दामोदर जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, द्वारका प्रसाद माहुर, बिजेंद्र सिंह जायसवाल, राकेश सेठी, कैलाश जायसवाल भी मौजूद रहे।
जयपुर इकाई की प्रथम कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में जयपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद मंजू शर्मा मुख्य अतिथि रहीं जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शादी विवाह सहित अन्य मांगलिक आदि कार्यों में अपनी क्षमता और सामर्थ्य को प्रदर्शित करने की नियत से आज अत्यधिक संख्या में व्यंजनों को बनवाया जा रहा है। इसमें भोजन के व्यर्थ होने पर अत्यधिक चिंता व्यक्त करते हुये भारत सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल पास करवाकर शीघ्र लागू करने के निर्णय और जातिगत जनगणना के निर्णय के लिए वर्तमान शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। सांसद मंजू शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुये संगठन के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का मार्ग बताया।
बैठक के मध्य में राष्ट्रीय महासचिव ध्रुव चंद जायसवाल ने गोरखपुर से मोबाइल पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अतुल सेठी जिलाध्यक्ष को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दिया। राष्ट्रीय संरझक पूरन चंद झरीवाल ने अब तक की गई गतिविधियों की जानकारी देते ुये सामाजिक एकता बनाए रखकर राजनीतिक चेतना पर जोर दिया| प्रांतीय महासचिव वेद प्रकाश जायसवाल ने प्रदेश के कलाल समाज के सभी वर्गों को जाति जनगणना में जाति के कॉलम में कलाल नामांकित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अतुल सेठी ने सभी को आपसी सौहार्द, समरसता बढ़ाकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की अपील किया। इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी लोकेश जायसवाल ने संस्था के प्रत्येक इकाई में जनजागृति हेतु नवीन चुनाव करवाए जाने पर जोर दिया। महिला जिलाध्यक्ष बबली जायसवाल ने समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने और प्रेम भाव को फैलाने का उपस्थित सभी से अनुरोध किया। महिलाओं की भावना के अनुरूप कोषाध्यक्ष रंजना सेठी एवं किरण जायसवाल ने जिलाध्यक्ष श्रीमती बबली से विचार—विमर्श करके आगामी कार्यक्रम के रूप में लहरिया उत्सव मनाने के निर्णय से अवगत कराया।
संगठन महासचिव वंदना जायसवाल एवं संयुक्त महासचिव नीलिमा जायसवाल ने वर्तमान में व्हाट्सएप पर फैलाई जा रही भ्रांतियां के बारे में चिंता व्यक्त किया। साथ ही महिला संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। भगवान दास जायसवाल ने आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया। राजनीतिक दल के सक्रिय नेता विष्णु जायसवाल ने कई योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया। ओम प्रकाश जायसवाल ने अतिरिक्त अनेकों संगठनात्मक व रचनात्मक महत्वपूर्ण सुझाव दिये। तत्पश्चात सभी ने प्यार भरे वातावरण में एक—दूसरे के साथ वार्ता करते हुए लोगों ने सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष अतुल सेठी ने सभी प्रकार के खर्चों का वहन किया, इसकी सराहना की गई। जिलाध्यक्ष अतुल सेठी एवं महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती बबली ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














