बदायूं के तीव्र मोड़ों पर पीडब्ल्यूडी लगायेगा संकेतांक
963174
बदायूं के तीव्र मोड़ों पर पीडब्ल्यूडी लगायेगा संकेतांक
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। पीडब्ल्यूडी द्वारा तीव्र मोड़ों पर संकेतांक लगवाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी जहां जरूरत है। वहां रोड सेफ्टी से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। रोड सेफ्टी से संबंधित कार्य होने पर सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी। मुढ़ा पुल हादसे के बाद हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा लगातार रोड सेफ्टी से संबंधित खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की गईं। इसके बाद से पीडब्ल्यूडी द्वारा जिन स्थानों पर जरूरत है वहां पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं।
बरेली—मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवा 8 किलोमीटर बाईपास पर सुरक्षात्मक कार्य कराये जा चुके हैं। इसके अलावा मुरादाबाद—फर्रूखाबाद हाईवे पर भी अधिकांश स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण हो गया है लेकिन जो स्थान रहे गये हैं, वहां पर भी सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इन दिनों तीव्र मोड़ पर संकेतांक लगवाने का निर्णय लिया है। संकेतांक लगने से दूर से पता लग सकेगा की तीव्र मोड़ है। ऐसे में वाहन चालक द्वारा पहले से गति पर नियंत्रण कर लिया जाएगा। बिल्सी रोड, बिसौली रोड, दातागंज रोड, कादरचौक रोड के अलावा अन्य अधिक ट्रैफिक गुजरने वाले मार्गों पर संकेतांक लगेंगे। प्रांतीय खंड एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि जहां जरूरत है, वहां पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।