पेड़ से गिरने पर युवक की हई दर्दनाक मौत

पेड़ से गिरने पर युवक की हई दर्दनाक मौत

छुट्टी पर ससुराल आया था युवक
तेजस टूडे सं.
पंकज कुमार
खीरों, रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुम्हारन खेड़ा गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ससुराल आए युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। युवक अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था तभी अचानक डाल टूट गई और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नूनैरा गांव निवासी 35 वर्षीय रंजीत पुत्र बिहारी इन दिनों छुट्टी पर अपने ससुराल कुम्हारन खेड़ा आया हुआ था। बुधवार को वह खेत में धान की रोपाई करने लगा इसी दौरान अमरूद तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ा लेकिन दुर्भाग्यवश पेड़ की एक डाल टूट गई जिससे रंजीत नीचे गिर गया। गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन आनन-फानन में रंजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों लेकर पहुंचे जहां तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल घोष ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी बिटईया सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार रंजीत एक ईंट भट्ठे पर काम करता था और हाल ही में छुट्टी लेकर गांव आया था। उसकी शादी को करीब पंद्रह वर्ष हो चुके थे। पीछे वह तीन बेटियां रिया (12), प्रिया (8) और जिया (4) छोड़ गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह का कहना है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाकी सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA