Homeहरदोईसाण्डी रोड पावर हाउस के अधिकारियों की मनमानी से जनता परेशान

साण्डी रोड पावर हाउस के अधिकारियों की मनमानी से जनता परेशान

साण्डी रोड पावर हाउस के अधिकारियों की मनमानी से जनता परेशान

अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के साण्डी रोड पावर हाउस के अधिकारी शासन की मंशा के विपरित क्यों कार्य करने पर अरामादा है। रोज कुछ न कुछ समस्या बता कर दिन भर में दर्जन भर से ज्यादा छोटी—छोटी कटौती की जाती है। इनकी कटौती से सबसे ज्यादा प्रभावित मोहल्ला ऊंचा थोक है जहां पेयजल को लेकर पहले ही समस्या चल रही है और बिजली कटौती से ऊंचा थोक में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे भीषण गर्मी में जनता को परेशानी हो रही है लेकिन आज पेड़ काटने के नाम पर भरी दोपहर में बिजली कटौती कर दी गई है जबकि यह कार्य सुबह भी किया जा सकता था। दोपहर में बिजली कटौती कर जनता को दंश देना साण्डी रोड पावर हाउस के अधिकारियों की आदत बन गई है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है लेकिन ऐसे तानाशाह अधिकारी जनता की नजरों में छवि को खराब करने में लगे हैं। सबसे बड़ी बात है कि लखनऊ में बैठे उच्चाधिकारी भी जनता की शिकायतों का फीडबैक भी बिजली विभाग के अधिकारियों से लेते हैं और वह अपने अधिकारियों का पूर्ण बचाव करते हैं। क्या सच में विभाग ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर एक्शन लेगा या सिर्फ एकमात्र खानापूर्ति है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read