बुंदेलखण्ड विवि में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर इन्स्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी तथा डिपार्टमेंट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, अभियांत्रिकी संस्थान, बु.वि. द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम की शुरुआत “खाद्य सुरक्षा जागरूकता रैली” के शुभारंभ से की गयी जिसे प्रोफेसर सुनील काबिया, आइटीएचएम संस्थान, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने उद्बोधन के उपरान्त फ्लैग ऑफ किया।
तत्पश्चात फूड एनालिस्ट डॉ एपी सिंह, फूड एनालिस्ट विनोद कुमार, तथा फूड एनालिस्ट अतुल भास्कर ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ‘मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब’ में विभिन्न प्रयोगशाला परीक्षणों के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट पहचानने का प्रशिक्षण दिया। इसके उपरान्त विश्व खाद्य सुरक्षा 2023 की थीम “फूड स्टैंडर्ड्स सेव लाइव” पर सेमिनार का आयोजन हुआ जिसका प्रारंभ विभागाध्यक्ष, इंस्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, प्रो. शिव कुमार कटियार ने अतिथियों के स्वागत भाषण से किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, झाँसी, चितरंजन कुमार द्वारा ‘खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग’ तथा ‘भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण’ द्वारा खाद्य सुरक्षा के बारे में चलाई जाने वाली विभिन्न जागरूकता संबंधित कार्यक्रमों तथा योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चीफ फूड सेफ्टी ऑफिसर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग एनके सिंह द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट तथा खाद्य सुरक्षा के संबंध में व्याख्यान दिया गया।
फूड सेफ्टी ऑफिसर सुमान्शु सचान द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट तथा उनसे बचाव के संबंध में विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नूपुर गौतम एसोसिएट प्रोफेसर, इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी ने किया तथा आभार डॉ रवि कुमार समन्वयक फूड टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग विभाग ने व्यक्त किया।
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। स्लोगन प्रतियोगिता में श्रृष्टि मोदी तथा अंजना देवी (एमएससी फ़ूड टेक) को प्रथम स्थान, ऋतिक कुमार (एमएससी फ़ूड टेक) को द्वितीय स्थान तथा हर्षित और संदीप (बीएससी फ़ूड टेक) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। क्विज प्रतियोगिता में अंकिता परिहार (एमएससी फ़ूड टेक) को प्रथम, रोहित अग्रवाल (एमएससी फ़ूड टेक) को द्वितीय तथा नैंसी रॉय, शिखा वर्मा, अनिकेत राजपूत (एमएससी फ़ूड टेक) को तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर डॉ. नम्रता, डॉ. शुभांगी निगम, प्रज्ञा चौहान, इं. स्मिता शंखवार, मनीष, चौधरी मोहम्मद कासिम उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











