पूरे जोश व उल्लास के साथ निकाला गया 16 रबीउल अव्वल का जुलूस
विशाल रस्तोगी
मछरेहटा, सीतापुर। जुलूस ए मोहम्मदी गाजे बाजे के साथ निकाला गया। कस्बा मछरेहटा में पूरे जोश उल्लास व उमंग के साथ 16 रबीउल अव्वल का जुलूस निकाला गया। छोटे-छोटे बच्चे हाथ में झंडे लिए पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल नारे लगाते चल रहे थे। जुलूस मोहम्मदी कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने बताया कि हुजूरे आला पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश की याद में यह जुलूस निकाल निकाला जाता है। सभी लोग अकीदत के साथ याद करते हैं और जश्न मनाते हैं। साथ ही साथ वतन में अमन चौन की दुआ करते हैं।
जुलूस इस्लामिया मदरसे से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ वापस मदरसा पहुंचकर सभा में तब्दील होता है। वहीं कमेटी द्वारा कस्बे के प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया गया। जुलूस में सैकड़ों लोगों के साथ सरपरस्त काजी असलम, मोहम्मद पप्पू, मोहम्मद कलीम रईस, अध्यक्ष मोहम्मद शादाब सुलेमान, अमीर अहमद, डॉक्टर आफताब अहमद आदि शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












