Homeबदायूंप्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं का सिर गर्व से किया ऊंचा: गुलाब देवी

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं का सिर गर्व से किया ऊंचा: गुलाब देवी

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं का सिर गर्व से किया ऊंचा: गुलाब देवी

विशेष सत्र देश की महिलाओं के लिये समर्पित रहा: धर्मेन्द्र
अंकित सक्सेना
दातागंज, बदायूं। स्थानीय क्षेत्र के शिव पैलेस में महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, आँवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने मातृशक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया। जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने का दिन भारत के इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिये स्वर्णिम दिवस के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने में भारतीय महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ बढ़ गई है। साथ ही कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम नये भारत के नयी लोकतांत्रिक व्यवस्था की घोषणा है। पूर्व के काल खण्ड में किसी सार्वजनिक मंच और कार्यक्रमों में एक दो महिलाएं दिखती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं दिख रही है, यह हर नारी के लिए गर्व है। उन्होंने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि आज कि नारियों ने ठान लिया है 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री पद पर भारी बहुमत से स्थापित करना ही उनके प्रति सच्चा धन्यवाद आभार होगा। आँवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनैतिक क्षेत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण देकर महिलाओं का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया विशेष सत्र देश की महिलाओं के लिए समर्पित रहा और नए संसद में सबसे पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम बना करके देश की महिलाओं को राजनैतिक अधिकार देने के सम्मान बढ़ाने का काम किया है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के स्वर्णिम युग में देश की महिलाओं को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। महिला आरक्षण कानून देश की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा, यह सभी को विश्वास है। भाजपा देश के लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश में हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सीमा राठौर, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, दातागंज चेयरमैन नैना गुप्ता, सलोनी पाठक, रेनू सिंह, करुणा सोलंकी, रानी सिंह पुंडीर, कीर्ति कश्यप आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read