समूह की महिलाओं के लिये वरदान साबित होगी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। जल संग्रहण क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह निभाएं अपनी जिम्मेदारी ताकि जल दोहन को रोका जा सके। उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत चयनित जनपद वाराणसी के विकास खंड आराजीलाइन व सेवापुरी से भूमि संरक्षण विभाग द्वारा नामांकित स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों का दो दिवसीय आधारभूत विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के 14वें सत्र के समापन अवसर पर प्रभारी जिला प्रशिक्षण अधिकारी अमरनाथ द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कही। प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय ने प्रतिभागियों को पीएमकेएसवाई में उत्पादन प्रणाली का उद्देश्य, आवश्यकता, महत्व एवं लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक के.एल. पथिक द्वारा परियोजना समेकन, नेतृत्व एवं विवाद प्रबंधन विषय पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रभुनाथ वर्मा, राधेश्याम यादव, सुरेश तिवारी, अमरनाथ द्विवेदी, नीरज कुमार, काजल गुप्ता, मनीषा कुमारी, रीता देवी, श्याम सुंदरी, अनीता, राधा देवी, चन्दा देवी, विभा देवी आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को ग्रुप फोटोग्राफ व सर्टिफिकेट देकर प्रभारी जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने प्रशिक्षण सत्र का समापन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










