HomeTrendingहिन्दी भाषी होना गौरव की बात: प्रो. वशिष्ठ

हिन्दी भाषी होना गौरव की बात: प्रो. वशिष्ठ

हिन्दी भाषी होना गौरव की बात: प्रो. वशिष्ठ

अतुल राय
वाराणसी। महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर के गंगापुर परिसर में हिंदी दिवस पर एकल व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के निवर्तमान प्रोफेसर वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। अतिथि परिचय और स्वागत भाषण हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंदी भाषी होना गौरव की बात है। उसे अपनी हीनता न समझें। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती पूनम ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन पूर्व प्राचार्य प्रो. शैलेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रो. आलोक कश्यप, डॉ अर्चना सिंह, अंगद प्रसाद यादव, डॉ अभिषेक अग्निहोत्री, डॉ सत्य प्रकाश सिंह, उमेश प्रसाद राय, कंचन वर्मा, संदीप पाठक, अर्चना पटेल प्राध्यापक सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका देवी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read