राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों व विधायकों के साथ की बैठक

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों व विधायकों के साथ की बैठक

कहा- मेरी रगों में झारखंड का खून है
जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन व सीएम हेमंत से कीं मुलाकात
नीरज कुमार
रांची (झारखंड)। सूबे के पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (छक्।) की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची पहुंची। रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक रीति रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम रघुवर दास, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और आजसू प्रमुख सुदेश महतो सहित कई गणमान्य लोगों ने उनकी अगवानी की।

एयरपोर्ट से वह सीधे होटल चाणक्या बीएनआर पहुंची। एनडीए द्वारा आयोजित सांसदों एवं विधायकों की बैठक में वह हिस्सा ली। उन्होंने सभी सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। करीब दो घंटे तक चली बैठक में द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गईं। झारखंड के साथ अपने जुड़ाव की चर्चा कहते हुए उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज यहीं के थे। उनके दादा भी यहीं रहे। उनकी रगों में भी झारखंड का ही खून दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है, वो अचंभित हो गईं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

वह इसे कैसे निभाएंगी। इस पर पीएम ने उनसे कहा कि देश का संविधान उन्हें इस पद की जिम्मेदारी निभाने की शक्ति देगा। पीएम ने उनसे यह भी कहा कि जिस तरह आपने राज्य को संवारने का काम किया उसी तरह देश को भी संवारने का काम करेंगी। बैठक के बाद होटल परिसर में खड़े निजी स्कूल के बच्चों से भी मुर्मू ने मुलाकात की। बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग भी स्वीकार की। बता दें कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से पहले साल 2012 में बतौर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी और पीए संगमा रांची आये थे और झारखंड के राजनीतिक दल के सांसदों और विधायकों से मिलकर समर्थन मांगा था। 2017 में राष्ट्रपति पद के लिए जब चुनाव हुआ था तब एनडीए की तरफ से उम्मीदवार रहे रामनाथ कोविंद रांची नहीं आये थे। उनका मुकाबला यूपीए के प्रत्याशी रहीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से हुआ था।
बैठक में मौजूद थे पार्टी के विधायक व सांसद
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू सहित अन्य सांसद और विधायक शामिल हुए।
6 साल 1 महीने 18 दिन तक रहीं राज्यपाल
द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से गहरा नाता रहा है। वह 18 मई 2015 को झारखंड की 9वीं राज्यपाल नियुक्त की गई थीं। 12 जुलाई 2021 तक वह अपने पद पर बनी रहीं। उनका कार्यकाल 18 मई 2021 को पूरा हुआ था लेकिन कोरोना के कारण राष्ट्रपति द्वारा नई नियुक्ति नहीं किए जाने के कारण इनके कार्यकाल का स्वतः विस्तार हो गया था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट
झारखंड के पूर्व राज्यपाल और एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ट्वीट किया।उन्होंने लिखा कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का झारखंड आ रही हैं। भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका स्वागत है। द्रौपदी जी को हमारी ओर से शुभकामनाएं और जोहार।
मुख्यमंत्री व जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन से कीं मुलाकात
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार देर शाम जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन और केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल भी उपस्थित थे। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में जेएमएम की ओर से समर्थन की घोषणा फिलहाल नहीं की गयी है लेकिन जिस तरह से द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन पर सीएम हेमंत सोरेन ने स्वागत करने संबंधी ट्वीट किया है। इससे राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा तेज हो गयी है कि झामुमो जल्द ही इसकी घोषणा करेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent