Homeकौशाम्बीबारिश में फिर गिरा गरीब का घर दबने से बचा परिवार

बारिश में फिर गिरा गरीब का घर दबने से बचा परिवार

बारिश में फिर गिरा गरीब का घर दबने से बचा परिवार

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। योगी मोदी की सरकार और उनके बड़े-बड़े नेता गरीबों को पीएम आवास देने का बड़ा दम भर रहे हैं लेकिन किस गरीब को पीएम आवास योजना में घर मिल रहा है यह देखने वाला कोई नहीं है पूरी पीएम आवास योजना आव्यवस्था की भेंट चढ़ गई है गरीब एक आदत पीएम आवास के लिए तरस रहा है लेकिन सरकार और उनके नुमाइन्दे पीएम आवास बांटने की सफलता का ढिंढोरा पीट कर वाहवाही लूट रहे हैं यदि पीएम आवास सही तरीके से पारदर्शी ढंग से गरीबों को मिला होता तो अब गरीबों के घर कच्चे ना होते और बरसात में उनके घर जमीनडोज न होते लेकिन आए दिन बरसात के चलते गरीबों के घर आए दिन जमीनडोज हो रहे हैं लेकिन सरकार के नुमाइन्दे प्रधानमंत्री आवास की सफलता पर बड़ी-बड़ी बात करने से शर्म नहीं महसूस कर रहे हैं चायल विकासखंड क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में कल्लू पुत्र स्वर्गीय हैदर अली का कच्चा घर फिर बारिश के चलते गिर गया जिससे उसके सामने मुसीबत आ गई है घर गृहस्ती का सामान दीवाल के मलवे में दब गया है रहने खाने की व्यवस्था उसकी खराब हो गई है कल्लू लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास की मांग कर रहा है लेकिन 2024 तक हर घर पक्का का सपना दिखाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कल्लू जैसे तमाम गरीब लोगों को आवास नहीं मिल सका है जबकि अपात्र योजना का लाभ उठाने में सफल हो चुके हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read