रंजीत सिंह एट, (जालौन)। अलग अलग क्षेत्रों से आरोपियों से पकड़ी गई कच्ची शराब के मामलों का न्यायालय द्वारा निस्तारण करने के उपरांत उच्चधिकारियों के निर्देश पर जब्त की गई कच्ची शराब को उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, नगर पंचायत अधिकारियों के समक्ष नष्ट कराया गया। बता दें एट थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से अवैध शराब ले जाते हुए आरोपियों को पकडक़र उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
साथ ही करीब बारह सौ लीटर शराब को जब्त करके मालखाने में रखवाया गया था और आरोपियों के खिलाफ का मामला दर्ज करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जिसमें न्यायालय ने मामलों का निस्तारण कर उच्चाधिकारियों को निर्देशित कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कहा जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर रामकुमार, क्षेत्राधिकारी कोंच शैलेंद्र बाजपेई, नगर पंचायत ईओ मनीष राय एवं प्रभारी निरीक्षक रूपकृष्ण त्रिपाठी, लेखपाल देवेंद्र परिहार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जब्त की गई कच्ची शराब को जेसीबी मशीन द्वारा गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।