सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के आवासों को शीघ्र खाली करे पुलिस विभाग
धनपतगंज प्रभारी ने थाना प्रभारी को लिखा पत्र
जयशंकर द्विवेदी/धर्मेन्द्र सिंह
बल्दीराय, सुल्तानपुर। लगभग 28 माह पूर्व धनपतगंज पुलिस ने उच्चाधिकारियों के अनुमोदन पर सामु०स्वा०केंद्र धनपतगंज से अस्थायी निवास हेतु चार आवासीय मकान लिए थे जिसे अब स्थानीय सवास्थ्य विभाग ने थाना प्रभारी को शीघ्र खाली कराने का नोटिस दिया।
फरवरी 2021 को थाना धनपतगंज पुलिस के आवासीय व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग के अनुरोध पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 4 चिकित्साधिकारी आवासों को अस्थायी निवास को दे दिया गया था। लगभग 28 माह बीतने को हैं।सामु० स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने थाना प्रभारी धनपतगंज को लिखे पत्र में कहा कि चूंकि अब धनपतगंज पुलिस की आवासीय व्यवस्था हो गयी है।
आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित न हो, इसलिए धनपतगंज पुलिस उक्त चारों आवासों को अतिशीघ्र खाली करें जिसकी प्रतिलिपि स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकरियों द्वारा जिलाधिकारी सुल्तानपुर और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय को भेज दी गयी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












