HomeTrendingदो जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। भ्रामक बातो में उलझाकर एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकालने वाले अभियुक्त महताब अहमद उर्फ बबलू कुरैशी एवं फैज आलम पुत्र इखलाक अहमद को थाना चितईपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए मुकदमे से संबंधित 85460 रुपये व 4 ए.टी.एम कार्ड बरामद किया गया।

बता दें कि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-काशी आर.एस. गौतम के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा धारा 379, 406, 417, 419, 420 से संबंधित अभियुक्तों को थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ने गिरफ्तार किया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका एसओ बृजेश ने निभाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read