महिलाओं ने अन्नदान करके दिखायी सामाजिक एकजुटता
अतुल राय
बड़ागांव, वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत कविरामपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अराजी लाइन से आयी Sr.CRP पिंकी देवी और सुमन परी द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण दें कर आस्था महिला ग्राम संगठन का गठन हुआ जिसका उद्घाटन विकास खंड बड़गांव के ब्लॉक मिशन प्रबन्धक, मनोज कुमार एवं सुश्री कुसुम झा द्वारा किया गया।
मनोज कुमार ब्लॉक मिशन प्रबन्धक के द्वारा बताया गया की इस ग्राम संगठन में 7 समूहों की 82 महिलाएं जुड़ी है ग्राम संगठन बनाने से महिलाएं आजीविका से जुड़ कर आत्मनिर्भर बनेंगी जिससे समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा। ग्राम संगठन द्वारा ग्राम की सबसे गरीब महिला का चयन करके उसने अन्न एवं धनराशि दान कर ग्राम संगठन सामाजिक एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर समूह सखी ममता, सपना व संगठन में की पदाधिकारी संगीता देवी, चंदा देवी, सीता देवी, अन्नू, सपना, लेखापाल प्रीति देवी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













