JAUNPUR NEWS : हथियार से लैस बदमाशों ने दुकानदार को पीटा
बीच—बचाव करने गये युवक का भी सिर फटा
बिपिन सैनी
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटियां बाजार में गुरुवार दोपहर बारह बजे हथियारों से लैस दस से पन्द्रह की संख्या में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को पीट दिया। बचाव करने आए एक युवक को भी घायल कर दिया। मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने शीतला चौकियां पुलिस चौकियां पर तहरीर दिया है।
शिकायत के अनुसार पचहटिया निवासी राहुल यादव पचहटिया बाजार में ही खाद की दुकान पर बैठे थे कि अचानक लाठी डंडे तथा असलहे से लैस 10—15 की संख्या में बाइक सवार अज्ञात बदमाश दुकान पर धमक पड़े और हमला कर दिये। फिर असलहा लहराते हुए बड़े आराम से फरार हो गये। आस—पास के लोग जुट गये। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गया हैं। दिनदहाड़े हुई वारदात से बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













