कवि व साहित्यकार के काव्य “मिट्टी की सुगंध” का हुआ लोकार्पण
कवि व साहित्यकार के काव्य “मिट्टी की सुगंध” का हुआ लोकार्पण
मुम्बई। रायल्टी प्राप्त कवि व वरिष्ठ साहित्यकार रामकेश एम. यादव ने लिखित मिट्टी की सुगंध (काव्य) का लोकार्पण गोरेगाँव में हिंदी साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, शायर, फ़िल्म गीतकार देवमणि पाण्डेय के हाथों हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विवेक अग्रवाल, कवि प्रदीप गुप्ता, कवि राम टेके आदि गणमान्य उपस्थित थे।
मिट्टी की सुगंध काव्य के प्रकाशक एवं मुस्कान एक एहसास के संपादक लाल बहादुर यादव भी मौजूद रहे।
वहीं उपस्थित तमाम लेखकों, कवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों सहित अन्य गणमान्यों ने बधाई दिया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के ब्लॉक मार्टिनगंज गाँव तेजपुर के निवासी श्री यादव की अब तक 26 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कई सामाजिक कार्य भी किये हैं। मुम्बई महानगर पालिका के शिक्षण विभाग में वरिष्ठ शिक्षक पद से मार्च 2019 में सेवानिवृत्त होकर पुनः साहित्य साधना में श्री यादव तल्लीन हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।